पूरे शरीर में दर्द हो रहा है तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:35

यदि आपको मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द रहता है, सिरदर्द, पेट दर्द होता है, तो आप अदरक, लहसुन, हल्दी, दालचीनी आदि प्राकृतिक मसालों को डाइट का हिस्सा बनाएं. इन मसालों में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज और गुण पाए जाते हैं, जो हर तरह के शारीरिक दर्द को कम करते हैं.

शारीरिक दर्द दूर करने के लिए लें हेल्दी डाइट

नमामी अग्रवाल बताती हैं कि आपको शरीर में दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि. इसके लिए जरूरी है हेल्दी बैलेंस डाइट लेना. इसमें हर तरह के मिनरल्स, विटामिंस शामिल होने चाहिए. शरीर में न्यूट्रिशन की कमी ना होने दें खासकर विटामिंस की. विटामिन ए, बी, सी, विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें.

खूब पानी पिएं

यदि आप कम पानी पीते हैं, तो भी शरीर में दर्द हो सकता है. पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन होता है, जो बॉडी पेन को बढ़ाता है. पानी पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर होते हैं. गर्मी के मौसम में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में प्रतिदिन आप 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं.

नेचुरल मसालों से दूर करें शारीरिक दर्द

कई तरह के नेचुरल मसाले होते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करते हैं. यदि आपको मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द रहता है, सिरदर्द, पेट दर्द होता है, तो आप अदरक, लहसुन, हल्दी, दालचीनी आदि प्राकृतिक मसालों को डाइट का हिस्सा बनाएं. इन मसालों में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज और गुण पाए जाते हैं, जो हर तरह के शारीरिक दर्द को कम करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info